PUNJAB
Trending

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ने ली अधिकारियों की बैठक।।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ने ली अधिकारियों की बैठक।।

डबवाली-( पंकज गुदारा ):- तहसीलदार सुनील कुमार ने बुधवार को उपमंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार सुनील कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर 10 व 13 अगस्त को रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी समारोह से संबंधित कार्य पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी से करें। बैठक में उन्होंने उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन-जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे अधिकारी सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरी करें। इसके अलावा उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था, बिजली व पेयजल आदि व्यवस्थओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button