ऑपरेशन ट्रैक डाउन: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार ll
ऑपरेशन ट्रैक डाउन: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत उकलाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। बरामद कारतूसों पर KF-7.65 अंकित है।
थाना उकलाना प्रभारी PSI कुलदीप सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अपने कब्जे में अवैध कारतूस लिए हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सोनी होंडा वर्क्स, दौलतपुर रोड, उकलाना मंडी के पास से आरोपी राहुल पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा को काबू किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहना से पुछताछ जाएगी ।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध हथियार एवं गोला-बारूद रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry




