Haryana
Trending

रोटरी क्लब फरीदाबाद इम्पीरियल ने सेक्टर-15 में बनाया दूसरा ‘इम्पीर इको वन ll

रोटरी क्लब फरीदाबाद इम्पीरियल ने सेक्टर-15 में बनाया दूसरा ‘इम्पीर इको वनll

फरीदाबाद -(पूजा शर्मा )पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इम्पीरियल लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में क्लब की ओर से सेक्टर-15 मार्केट में दूसरे ‘इम्पीरियल संजीवनी इको वन’ का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले क्लब द्वारा सेक्टर-11 में करीब दो एकड़ क्षेत्र में पहला ‘इम्पीरियल संजीवनी इको वन’ विकसित किया गया था। इसका उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया था। सेक्टर-11 में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-15 मार्केट में दूसरा इको वन तैयार किया है। क्लब की प्रधान शैली गोयल ने बताया कि इम्पीरियल संजीवनी इको वन में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों के साथ औषधीय प्रजातियां भी लगाई गई हैं। इनसे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी ए.क्यू.आई. को बेहतर बनाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह हरित क्षेत्र लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ पक्षियों के लिए भी सुरक्षित एवं प्राकृतिक आश्रय का काम करेगा।‌ शैली गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण क्लब के प्रमुख सामाजिक सरोकारों में शामिल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच शहर में अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-11 में दो एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया पहला इम्पीरियल संजीवनी इको वन क्लब की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। अब सेक्टर-15 में दूसरा इको वन शुरू करना उसी अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्लब का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण के माध्यम से लंबे समय तक पर्यावरण को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दोनों इको वन रोटरी के विजन ‘क्रिएटिंग लास्टिंग इम्पैक्ट’ को धरातल पर उतारने का प्रयास हैं। क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और समाजहित से जुड़े प्रकल्पों को जारी रखेगा। इस मौके पर क्लब की सेक्रेटरी रोटेरियन नीतिका मित्तल और कोषाध्यक्ष रोटेरियन निशा जैन सहित क्लब के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं इस पर्यावरणीय प्रकल्प में रोटेरियन आरजी अग्रवाल व तरुणा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रोटेरियन संजय गोयल, आनंद जैन, अजय गुप्ता, एस.पी. सिंह, संगीता गुप्ता, मनोज टांटिया और अनिल बंसल सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।‌ शैली गोयल ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अजीत जालान के मार्गदर्शन में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इम्पीरियल के सदस्यों ने कहा कि फरीदाबाद में हरित क्षेत्र बढ़ाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। संजीवनी इको वन जैसे प्रकल्पों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और जैव विविधता को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। क्लब ने भविष्य में भी इस अभियान को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। @newtodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button