नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ll
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव बिरूवालागुढ़ा क्षेत्र से एक युवक को 7 ग्राम 260 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फलैल सिंह उर्फ फैला पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव बिरूवालागुढ़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गांव बिरूवालागुढ़ा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर पीछा कर युवक को काबू कर लिया।पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 ग्राम 260 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जिला पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




