परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित ll
परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-गांव वैदवाला स्थित राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में परीक्षाआें में अव्वल रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए स्टाफ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने की। कार्यक्रम में गांव वैदवाला के सरपंच दीप सिंह कंबोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ स्कूल प्रिंसीपल नीलम कुमारी, पंचायत मेंबर, एसएमसी प्रधान अमनदीप कौर, स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम एक्स सर्विसमैन स्पैशल फौजी निर्मल सिंह ने स्कूल प्रांगण में देश की आन-बान-शान रूपी तिरंगा फहराया। इस दौरान स्कूल के अलग-अलग कक्षाओं के 80 विद्यार्थियों जिनमें प्रथम रहे विद्यार्थियों को 500 रुपए और स्मृति चिन्ह, दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 300 रुपए व स्मृति चिन्ह तथा तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 200 रुपए और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक्स सर्विसमैन निर्मल सिंह ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी युग है, जिसमें संसाधनों की भरमार के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहते हुए अपने देश के विकास में भी अह्म योगदान दें। उन्होंने समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर गांव वैदवाला के सरपंच दीप सिंह ने कहा कि समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह जो कि स्वयं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं और सरकारी स्कूलों में बच्चों की समस्याओं को उन्होंने करीब से जाना है, जिसके चलते वे लगातार सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जोकि सराहनीय हैं। इस मौके पर स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से एक्स सर्विस मैन स्पैशल फौजी निर्मल सिंह व मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।@newstodayhry #newstodayhry




