6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार युवक काबू।।
6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार युवक काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने चतरगढ पट्टी सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार एक युवक को हजारों रूपए की 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान चत्तरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक स्कूटी को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की पुत्र देवा राम निवासी चत्तरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




