Haryana
Trending

डॉ. राजेश कुमार व डॉ. राज बाला को मिला ‘रत्न पंजाब दे’ अवॉर्ड ll

डॉ. राजेश कुमार व डॉ. राज बाला को मिला 'रत्न पंजाब दे' अवॉर्ड ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) पंजाबी जागरण द्वारा आयोजित ‘रत्न पंजाब दे’ कार्यक्रम में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोग मुक्ति इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेंटर (सिरसा) के डॉ. राजेश कुमार व डॉ. राजबाला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में उनकी सेवाओं और योगदाना की सराहना की गई। ‘रत्न पंजाब दे’ अवॉर्ड समागम के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. राजेश कुमार व डॉ. राज बाला को सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद डॉ. राजेश कुमार व डॉ. राज बाला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रोग मुक्ति इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेंटर और पीईसी के माध्यम से लोगों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस सम्मान के साथ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई और इसे उनकी उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button