Haryana
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर ll

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा तेरा पंथ युवा परिषद के समन्वय से डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 219 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदाताओं से कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं। शिविर में नागरिक अस्पताल सिरसा के ब्लड बैंक, शिव शक्ति ब्लड बैंक तथा वरदान ब्लड बैंक की टीमों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा टीमों ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रहण किया तथा उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु शर्मा, ब्लड बैंक के बी.टी.ओ. डॉ. समता, सहायक राहुल अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं रक्तदाता मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button