Haryana
Trending

श्री तारा बाबा कुटिया में भ्रमण के लिए पहुंचे आदर्श विद्या मंदिर चंगोई के विद्यार्थी ll

श्री तारा बाबा कुटिया में भ्रमण के लिए पहुंचे आदर्श विद्या मंदिर चंगोई के विद्यार्थी ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) आदर्श विद्या मंदिर चंगोई (चुरू) राजस्थान से स्कूल से संतलाल किरोड़ीवाल प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर चंगोई, श्री श्याम सुन्दर स्वामी, धर्मपाल किरोड़ीवाल (सह उपखंड कार्यवाहक) हेतराम सूबेदार(व्यवस्थापक), पूजा कंवर, ज्योति आचार्य सहित 3 से 8 वर्ष तक के बालक, बालिकाएं और अध्यापिकाएं व कार्यकर्ता, कुल 95 की संख्या में श्री तारकेश्वर धाम, बाबा तारा जी की कुटिया पर भ्रमण के लिए पहुंचे। इस दौरान सेवा भारती सिरसा ने कार्यकर्ताओं व बच्चों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी प्रदीप रातुसरिया ने सभी के लिए भोजन अपनी ओर से तैयार करवाया तथा सेवा भारती सिरसा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गोयल सतनाली वाले एवं सतीश हिसारिया ने श्री अग्रवाल सदन के प्रांगण में बैठाकर भोजन वितरण करवाने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई। विनोद सतनाली वाले ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं जगदीश साहुवाला ने फल आदि एवं विद्यार्थियों एवं साथ आए कार्यकर्ताओं को कुछ राशि सम्मान स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक राजकुमार, जिला प्रचारक जसवीर सिंह, जिला कार्यवाह जगतार सिंह, नगर कार्यवाह कर्मबीर, मदन अग्रवाल तथा सेवा भारती सिरसा से सी बी कौशिक, बिहारी लाल बंसल, धर्मपाल सोमानी, विक्रम कुमार, कमल कुमार, मोहित मोंगा, जसबीर सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भोजन उपरान्त आए हुए मेहमानों, उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्री अग्रवाल सदन के ट्रस्टी गण व कर्मचारी वर्ग का कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने सेवा भारती के सेवा कार्य के लिए व्यवस्था उपलब्ध करवाई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button