Haryana
Trending

नशा बेचने वालों पर हिसार पुलिस की पैनी नजर, तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा सख्त एक्शन : एसपी सिद्धान्त जैन।।

नशा बेचने वालों पर हिसार पुलिस की पैनी नजर, तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा सख्त एक्शन : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ पुलिस ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि हिसार जिले में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। एसपी हिसार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोग किसी भी सूरत में पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। नशे की बिक्री, सप्लाई, भंडारण अथवा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तस्करों के नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर

एसपी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल नशे के साथ पकड़े जाने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी। नशे की सप्लाई कहां से हो रही है, कौन सप्लाई कर रहा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस द्वारा नशे के संभावित हॉटस्पॉट, संदिग्ध स्थानों और तस्करी से जुड़े व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें गश्त, चेकिंग, सूचना तंत्र और खुफिया इनपुट के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

नशा तस्करों को एसपी की स्पष्ट चेतावनी

एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे का कारोबार छोड़ दें, वरना पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नशा बेचकर युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आमजन बने पुलिस की आंख और कान

एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, सप्लाई या किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आमजन की सूचना नशे के नेटवर्क तक पहुंचने में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button