हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी शुदा सामान बरामद।।
हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी शुदा सामान बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन IPS के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना एचटीएम हिसार पुलिस ने मुस्तैदी और तत्परता दिखाते हुए चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा किया है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को रंगे हाथों चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र श्री हरिचन्द, निवासी ढाणी कुम्हारान हांसी ने थाना HTM में शिकायत दर्ज कराई कि मिर्जापुर चौक स्थित उनकी वर्कशॉप ‘जे.बी.एल.डी. कार केयर’ से अज्ञात चोरों द्वारा पानी की मोटर चोरी कर ली गई। शिकायतकर्ता और उनके साथी सतीश पुत्र सीता राम द्वारा आरोपियों को मौके पर ही प्लास्टिक के कट्टे के साथ शक के आधार पर रोका गया। जांच करने पर आरोपियों के पास से चोरी की गई वस्तुएं बरामद हुईं। आरोपी विशणु निवासी कालवास व निवासी नियाणा को गिरफ्तार करके शिकायतकर्ता राजकुमार की चोरीशुदा पानी की मोटर व सतीश का चोरी हुआ पीतल का हुक्का ,एक अन्य पानी की मोटर बरामद की गई। थाना HTM पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। एसपी हिसार श्री सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ हिसार पुलिस का कड़ा रुख जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry



