Haryana
Trending

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाना पड़ सकता है भारी, सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन : एसपी सिद्धान्त जैन।।

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाना पड़ सकता है भारी, सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करता है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। एसपी हिसार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचाव के लिए दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट तथा कार चालकों और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग बेहद जरूरी है। कुछ मिनट की लापरवाही जीवनभर का नुकसान बन सकती है।

दोपहिया वाहन चालकों के लिए जरूरी सावधानियां

• वाहन चलाते समय ISI मार्क वाला हेलमेट पहनें और उसकी स्ट्रैप ठीक से लॉक करें।
• चालक के साथ बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे।
• तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
• यातायात सिग्नल, लेन एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
• नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं।
• नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

चार पहिया वाहन चालकों के लिए निर्देश

• वाहन चलाने से पहले सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
• वाहन में बैठे सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
• तेज गति, गलत दिशा में ड्राइविंग और खतरनाक ओवरटेकिंग से बचें।
• वाहन चलाते समय यातायात संकेतों एवं सड़क पर लगे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
• शराब अथवा किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन न चलाएं।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज गति, मोबाइल फोन का प्रयोग, नशे में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार चालान एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चालक सड़क पर स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।

एसपी हिसार की आमजन से अपील

एसपी हिसार ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों और विशेषकर बच्चों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें। सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है—आपकी छोटी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button