Haryana
Trending

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की नवगठित टीम ने लिया साध्वी भुवनेश्वरी देवी से आशीर्वाद ll

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की नवगठित टीम ने लिया साध्वी भुवनेश्वरी देवी से आशीर्वाद ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) साध्वी स्वामी भुवनेश्वरी देवी महाराज से हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल रानियां की नवगठित टीम ने व्यापारी व आमजन की सेवा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं व्यापारी हितों को लेकर भी चर्चा की।साध्वी भुवनेश्वरी देवी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज एवं व्यापार जगत की सेवा करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारिक, धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेता है। व्यापारियों की एकजुटता से ही उनके हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सकती है। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को ईमानदारी, सेवा भावना और आपसी भाईचारे के साथ कार्य करने का आशीर्वाद दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करना है। नवगठित टीम व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेगी। इस दौरान पदाधिकारियों ने साध्वी भुवनेश्वरी देवी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधान सोनू ग्रोवर ने कहा कि साध्वी भुवनेश्वरी देवी के पहले भी रानियां में कार्यक्रम होते रहते हैं। उनके दिव्य तेज और मधुर स्वर ध्वनि के सभी श्रोतागण भाव विभोर हो जाते हैं। इस अवसर पर अमित बठला, नरेश छाबड़ा, पशोरी लाल चुघ, महेश मेहता, मुकेश सिंगला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button