पुराने चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, 8 साल से फरार PO गिरफ्तार
पुराने चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, 8 साल से फरार PO गिरफ्तार
डबवाली :- ( पंकज गोदारा )पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया के नेतृत्व में पीओ स्टाफ डबवाली व चौकी कालांवाली टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चोरी के 08 साल पुराने मामले में फरार चल रहे पीओ आरोपी निक्का सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी निक्का सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में वर्ष 2018 में चोरी के आरोप में अभियोग दर्ज किया गया था । आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ । अदालत पेशी से लगातार गैरहाजिर रहने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था।पीओ स्टाफ डबवाली प्रभारी पीएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार तकनीकी एवं मैनुअल निगरानी की जा रही थी । पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को काबू कर लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।





