नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई II
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 18 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । एबीटी स्टाफ सिरसा प्रभारी ने बताया कि एबीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम बस स्टैड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति पिट्टू बैग लिए पैदल आता दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार पिट्टू बैग की तलाशी ली तो बैग से 2 किलो 18 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। #newstodayhry @newstodayhry
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान:- अनूप कुमार पुत्र रामकुमार निवासी गांव पिलीमंदौरी,जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एबीटी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry




