#haryanagorvment
Trending

महिला की पीड़ा समझें, सम्मान से सुनें शिकायत : एसपी सिद्धान्तजैनII

महिला की पीड़ा समझें, सम्मान से सुनें शिकायत : एसपी सिद्धान्त जैनII

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। एसपी हिसार ने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला की शिकायत को हल्के में न लें और न ही उसकी बात को अनसुना करें। शिकायत लेकर आने वाली महिला की बात धैर्यपूर्वक सुनें, उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें तथा उसकी निजता और गरिमा का पूरा ध्यान रखें। महिला को उसकी शिकायत के संबंध में उचित कानूनी जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं की शिकायतों पर लापरवाही या असंवेदनशील व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि पीड़ित महिला को ऐसा सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल मिले, जहां वह बिना किसी भय या संकोच के अपनी बात रख सके।महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button