#haryanagorvmentpolice department
Trending

रत्न जड़ित सिंहासन पर विराजे बाबा श्याम, देखते रह गए श्रद्धालु!||

रत्न जड़ित सिंहासन पर विराजे बाबा श्याम, देखते रह गए श्रद्धालु!||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में दो दिवसीय श्री श्याम जन्म महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का रत्न जड़ित भव्य सिंहासन रहा, जिसका अनावरण किया गया। इस सिंहासन पर बाबा श्याम भव्य स्वरूप में विराजमान हुए। मंदिर कमेटी के सदस्य दीपेश गोयल ने बताया कि इस पावन अवसर पर रामशरण एवं उमेश पुजारी ने संजीव गुप्ता व पूनम गुप्ता सहित उनके परिवार को विधि-विधान के साथ बाबा श्याम का पूजन करवाया। परिवार ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बाबा के रत्न जड़ित सिंहासन का अनावरण किया गया। बाबा के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। कोलकाता से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर का दरबार सजाया गया। इसके साथ ही बाबा श्याम का ड्राई फ्रूट्स से विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। फूलों और ड्राई फ्रूट्स से सजे बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भव्य विद्युत लड़ियों से सजे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए सिरसा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
डॉ. श्याम सुंदर व मंदीप ने गणेश वंदना से किया शुभारंभ:महोत्सव के तहत आयोजित भव्य भजन संध्या का शुभारंभ डॉ. श्याम सुंदर गुप्ता एवं मनदीप सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद भजन गायक प्रदीप दाधीच (फतेहाबाद) ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने ‘ओ जी ओ मिजाजी, म्हारां सांवरिया, थारी बाबा ओल्यू आवै’ भजन… से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इसके पश्चात ‘बाबा जब भी जिसने तेरा नाम पुकारा है, तूने उस जीवन को हाथों से संवारा है’, ‘लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी’, ‘पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे’ और ‘तू क्यों घबराता तेरा श्याम से नाता है’ जैसे भजनों से दरबार में भक्तिमय माहौल बना दिया। ‘किस्मत वालों को मिलता है, श्याम तेरा दरबार’ तथा ‘आया रे जन्मदिन श्याम धनी का, उत्सव आया’ भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।विशाल भंडारे और आतिशबाजी ने बढ़ाई महोत्सव की रौनक:बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि 12 बजे बाबा श्याम का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। बाबा के जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।द्वादशी पर खीर-चूरमे का लगाया भोग, दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:महोत्सव के दूसरे दिन पावन द्वादशी के अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वजा एवं नारियल लेकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर बाबा श्याम को विशेष ज्योत के साथ खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, सुमित चौधरी, प्रदीप रातुसरिया, संजीव रातुसरिया, सुनील गुप्ता, राजू बांसल, राजेश बांसल, आकाश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, रमेश मोगा, संदीप कस्वां, महेंद्र सैनी, मीना गुप्ता, दीपा गुप्ता, सरोज नुहियांवाली अग्रवाल, पूनम गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, विक्रांत गुप्ता, सुमित चौधरी, विनित कंबोज, अमन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में दो दिवसीय श्री श्याम जन्म महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का रत्न जड़ित भव्य सिंहासन रहा, जिसका अनावरण किया गया। इस सिंहासन पर बाबा श्याम भव्य स्वरूप में विराजमान हुए। मंदिर कमेटी के सदस्य दीपेश गोयल ने बताया कि इस पावन अवसर पर रामशरण एवं उमेश पुजारी ने संजीव गुप्ता व पूनम गुप्ता सहित उनके परिवार को विधि-विधान के साथ बाबा श्याम का पूजन करवाया। परिवार ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बाबा के रत्न जड़ित सिंहासन का अनावरण किया गया। बाबा के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। कोलकाता से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर का दरबार सजाया गया। इसके साथ ही बाबा श्याम का ड्राई फ्रूट्स से विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। फूलों और ड्राई फ्रूट्स से सजे बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भव्य विद्युत लड़ियों से सजे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए सिरसा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
डॉ. श्याम सुंदर व मंदीप ने गणेश वंदना से किया शुभारंभ:महोत्सव के तहत आयोजित भव्य भजन संध्या का शुभारंभ डॉ. श्याम सुंदर गुप्ता एवं मनदीप सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद भजन गायक प्रदीप दाधीच (फतेहाबाद) ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने ‘ओ जी ओ मिजाजी, म्हारां सांवरिया, थारी बाबा ओल्यू आवै’ भजन… से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इसके पश्चात ‘बाबा जब भी जिसने तेरा नाम पुकारा है, तूने उस जीवन को हाथों से संवारा है’, ‘लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी’, ‘पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे’ और ‘तू क्यों घबराता तेरा श्याम से नाता है’ जैसे भजनों से दरबार में भक्तिमय माहौल बना दिया। ‘किस्मत वालों को मिलता है, श्याम तेरा दरबार’ तथा ‘आया रे जन्मदिन श्याम धनी का, उत्सव आया’ भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।विशाल भंडारे और आतिशबाजी ने बढ़ाई महोत्सव की रौनक:बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि 12 बजे बाबा श्याम का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। बाबा के जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।द्वादशी पर खीर-चूरमे का लगाया भोग, दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:महोत्सव के दूसरे दिन पावन द्वादशी के अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वजा एवं नारियल लेकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर बाबा श्याम को विशेष ज्योत के साथ खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, सुमित चौधरी, प्रदीप रातुसरिया, संजीव रातुसरिया, सुनील गुप्ता, राजू बांसल, राजेश बांसल, आकाश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, रमेश मोगा, संदीप कस्वां, महेंद्र सैनी, मीना गुप्ता, दीपा गुप्ता, सरोज नुहियांवाली अग्रवाल, पूनम गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, विक्रांत गुप्ता, सुमित चौधरी, विनित कंबोज, अमन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button