CM सैनी को गोकुल सेतिया की दो टूक! सिरसा के विकास पर दिया जवाबII
CM सैनी को गोकुल सेतिया की दो टूक! सिरसा के विकास पर दिया जवाबIĪ

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विकास कार्य को लेकर विधायक को ड्रामे बाज बताने पर विधायक ने अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोकुल सेतिया ने विधायक निधि और अन्य विकास योजनाओं के तहत मिले फंड का पूरा ब्योरा मीडिया के सामने रखा। विधायक के मुताबिक, उन्हें अब तक कुल 7 करोड़ 63 लाख 43 हजार 688 रुपये मिले हैं, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से चार करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई थी। इस दौरान गोकुल सेतिया ने दो टूक कहा कि वे भिखमंगे नहीं हैं, बल्कि जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं। उन्होंने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देने और सिरसा में अफसरशाही हावी होने के आरोप भी लगाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया के बीच विधायक निधि को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग अब तेज होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए मिले पैसे का हिसाब मांगे जाने के बाद गोकुल सेतिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-एक मद का ब्योरा सार्वजनिक किया। गोकुल सेतिया ने कहा कि वे कभी मुख्यमंत्री के पास पैसे मांगने नहीं गए। उन्होंने विधानसभा में अपने क्षेत्र के विकास की मांग रखी थी। उन्होंने कहा, मैं भिखमंगा नहीं हूं, विधायक हूं। विधायक ने बताया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें कुल 7 करोड़ 63 लाख 43 हजार 688 रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चार करोड़ रुपये की जानकारी दी गई, जबकि वास्तविक रिकॉर्ड इससे अलग है। उन्होंने अधिकारियों से रिकॉर्ड दुरुस्त करने की मांग की। सेतिया के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 99 लाख 42 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जबकि वर्ष 2025-26 में अब तक करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने गांवों में जिम के लिए दो-दो लाख रुपये देने, अरोड़वंश सेवा सदन को पांच लाख रुपये की सहायता और खाजाखेड़ा में अरोड़वंश ट्रस्ट के स्कूल के लिए 21 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की जानकारी भी दी। इसके अलावा विभिन्न गोशालाओं में कमरों के निर्माण के लिए भी राशि देने की बात कही गोकुल सेतिया ने एचजीटीवाई योजना के तहत 2 करोड़ 24 लाख 41 हजार रुपये के विकास कार्यों का ब्योरा भी रखा। वहीं एचजीवीवी के तहत सिरसा के हिस्से की करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि अभी तक जारी नहीं होने का मुद्दा उठाया। डी-प्लान की राशि को लेकर भी उन्होंने सवाल किए। विधायक ने आरोप लगाया कि सिरसा में अफसरशाही हावी है। अधिकारी मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत से अवगत नहीं करवा रहे। जनता की समस्याओं को लेकर शिकायतें देने के बावजूद अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोकुल सेतिया ने अपने राजनीतिक जीवन और निजी संपत्ति को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे घर बेचकर राजनीति कर रहे हैं। हिसारिया बाजार स्थित करीब 60 साल पुराना पुश्तैनी घर और कार्यालय बेच चुके हैं। उनका कोई कारोबार नहीं है और वे दिन-रात जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनके कामों की तारीफ होती थी, तब सब अच्छा था, लेकिन अब सवाल उठाने पर उन्हें ड्रामेबाज कहा जा रहा है। सेतिया ने सवाल उठाया कि विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने और प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की थी, तो हिसाब केवल उनसे ही क्यों मांगा जा रहा है। #newstodayhry @newstodayhry




