#haryanagorvment
Trending

19वीं पुण्यतिथि पर अनोखी पहल! निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदानII

19वीं पुण्यतिथि पर अनोखी पहल! निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदानII

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- के साहुपुरा गाँव में स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल में अपने पिताजी चौधरी टेकराम डागर की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सतवीर डागर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार में अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सतवीर डागर ने बताया कि उनके पिता चौधरी टेकराम डागर की 19वीं पुण्यतिथि पर हर वर्ष की तरह इस बार भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक इस पहल के माध्यम से 6 हजार से अधिक लोगों के आंखों के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। शिविर में आंखों की जांच, दांतों की जांच, शुगर टेस्ट, रक्तदान सहित विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई। सतवीर डागर के अनुसार, अब तक 1500 से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर इस शिविर में हिस्सा लेते हैं।इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।#newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button