#haryanagorvment
Trending

बाइक चोरी की वारदात का खुलासा! आरोपी पुलिस के शिकंजे मेंII

बाइक चोरी की वारदात का खुलासा! आरोपी पुलिस के शिकंजे मेंII

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक महोदय, हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पारिजात चौक क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए मुख्य सिपाही कृष्ण ने बताया कि दिनांक 01.11.2026 की रात्रि को शिकायतकर्ता कृष्ण बहादुर पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी मकान नंबर 1, अग्रसेन मार्केट, पारिजात चौक, हिसार ने अपनी मोटरसाइकिल मार्का CD DELUXE, रंग नीला पारिजात चौक स्थित होटल पाम के नीचे खड़ी की थी। अगली सुबह उन्हें अपनी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद कुमार पुत्र सतपाल निवासी आदमपुर को काबू किया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button