#haryanagorvment
Trending

मकान किराए का झांसा, खाते में मंगाए लाखों! राजस्थान से आरोपी गिरफ्तारII

मकान किराए का झांसा, खाते में मंगाए लाखों! राजस्थान से आरोपी गिरफ्तारII

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवली श्री योगेश कटारिया के नेतृत्व में साइबर अपराध शाखा डबवाली की टीम ने तकनीकी जांच और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर ऑनलाइन किराए का मकान उपलब्ध कराने के नाम पर 01 लाख 54 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को थाना कालांवाली में दर्ज अभियोग के अनुसार शिकायतकर्ता गोपाल गोयल ने बताया कि उसने प्ले स्टोर से एक ऐप के माध्यम से चंडीगढ़ में किराए के मकान के लिए एक व्यक्ति से कॉल कर सम्पर्क किया । जिसने गेट पास के नाम पर 2,000 रुपये व आधार कार्ड भेजने की बात कही। जिस पर शिकायतकर्ता ने रुपये व आईडी व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी उसके बाद उससे बार-बार पेमेंट फेल्ड बताकर व रुपये रिफंड करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर कुल 01 लाख 54 हजार 49 रुपये ठग लिए । जिस संबंध में साइबर अपराध शाखा डबवाली में तैनात एएसआई सतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए । जो अपनी कार्यकुशलता व तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए उनकी टीम ने इस मामले में बैंक खाता व एटीएम उपलब्ध करवाने के आरोपी आमिर खान को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । मामले की जांच जारी है व इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डबवाली पुलिस ने आमजन को आगाह किया है कि साइबर अपराधी लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं और इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करते हैं। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। कई बार लोग बिना पूरी जानकारी के अपना खाता दूसरों को इस्तेमाल करने के लिए दे देते हैं, लेकिन इस प्रकार वे जाने-अनजाने में साइबर अपराधियों की गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करने की अनुमति साझा न करें। अपना ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी को न बताएं। यदि कोई व्यक्ति खाता इस्तेमाल करने के बदले कमीशन देने का लालच देता है तो सतर्क रहें और इसकी सूचना पुलिस को दें। साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button