#haryanagorvment
Trending

डबवाली में नशा तस्करों की शामत! 3 आरोपी पुलिस के शिकंजे मेंII

डबवाली में नशा तस्करों की शामत! 3 आरोपी पुलिस के शिकंजे मेंII

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों को काबू कर 16.390 ग्राम हेरोइन व 586 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने उप निरीक्षक अनूप सिंह की अगुवाई में मंडी डबवाली क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स से पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से 07.360 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । हेरोइन बरामदगी के संबंध में काबू किए गए आरोपी शीतल के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । एक अन्य कार्रवाई के दौरान एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने एएसआई गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में गश्त पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली क्षेत्र से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया । जो उक्त शख्स से पूछताछ पर उसके कब्जे से 09.030 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी परविन्द्र के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । इसी तरह प्रभारी चौकी सिंहपुरा सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव दादू क्षेत्र से एक व्यक्ति को कट्टा प्लास्टिक सहित काबू किया । काबू किए गए शख्स से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान कट्टा प्लास्टिक से 586 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी बादल सिंह के विरूद्ध थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । उक्त मामलों के आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामलों की जांच जारी है, इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । आमजन से इस नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है । अगर उन्हें नशे के सेवन, तस्करी या अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button