जहरीले पानी ने ली कई बेजुबान मवेशियों की जान।।
जहरीले पानी ने ली कई बेजुबान मवेशियों की जान।।

अंबाला -(राहुल जाखड़ ):- अंबाला के साथ लगते जमीतगढ़ एरिया में कथित रूप से पानी में जहरीले केमिकल के मिले होने के कारण कई बेगुनाह मवेशियों की जान चली गई है। पशुपालक हर रोज की तरह अपने मवेशियों को पानी पिलाने और चराने ले गए थे। लेकिन वहां फैले केमिकल युक्त पानी ने देखते ही देखते कई भैंसों को मौत की नींद सुला दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या कहना है पीड़ित पशुपालकों का। स्थानीय पशुपालकों के मुताबिक, वे हर रोज अपने मवेशियों को इसी रास्ते से चराने के लिए लेकर जाते हैं। क्षेत्र में पानी की किल्लत होने की वजह से वे मवेशियों को पानी पिलाने के लिए तालाब की ओर ले गए थे। लेकिन कल रात किसी अज्ञात वाहन या फैक्ट्री द्वारा पानी में कोई खतरनाक एसिड या केमिकल फेंक दिया गया था। जैसे ही भैंसों ने यह पानी पिया, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अब तक करीब 17-18 भैंसों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनकी कमाई का एकमात्र जरिया यही दूध बेचने का काम था, जो अब पूरी तरह तबाह हो चुका है। पीड़ित शबीर ने बताया कि वो हर रोज अपनी भैंसों को लेकर यहां आते थे। बस कल हम यहां नहीं आए थे, बाकी हर दिन हमारा यहां आना-जाना लगा रहता था। आज हम अपनी भैंसों को यहां लेकर आए क्योंकि इलाके में पानी की बहुत किल्लत (कमी) है। पानी पिलाने के लिए हम उन्हें इस तरफ लाए थे, लेकिन जब भैंसें दूसरी साइड से इस तरफ आईं, तो वहां पानी में कोई केमिकल मिला हुआ था। उस जहरीले पानी को पीने की वजह से हमारी करीब 17-18 भैंसें मर गईं और 4-5 भैंसें अभी भी बहुत बीमार हैं। हमने डॉक्टर को बुलाया है, जो आकर उनका इलाज कर रहे हैं। प्रशासन से हमारी यही मांग है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। क्योंकि कल को अगर कोई और भी अपने पशुओं, भेड़ों या गायों को लेकर यहां आएगा, तो उन्हें भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए हमारी प्रशासन से सख्त मांग है कि इसकी जांच की जाए।। #Newstodayhry @Newstodayhry




