मैदान में उतरे थाना शहर डबवाली प्रभारी, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट।।
मैदान में उतरे थाना शहर डबवाली प्रभारी, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत थाना शहर डबवाली के प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल ने गांव शेरगढ़ में युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। गांव के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने युवाओं के साथ क्रिकेट मैच में भाग लिया। प्रबंधक थाना को अपने बीच खेलता देख युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला । खेल के दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। निरीक्षक देवीलाल ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि खेल उन्हें सफलता, सम्मान और स्वस्थ जीवन की ओर ले जाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने बताया कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन नशे के खिलाफ इस लड़ाई में समाज और विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे के सेवन, नशा तस्करी व नशे से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना, चौकी में देने की अपील की । उन्होंने सुनिश्चित किया कि सूचना देने की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी । इस अवसर पर युवाओं ने भी नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और युवाओं के बीच मित्रता का माहौल देखने को मिला, जिससे पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूती मिली।। #Newstodayhry @Newstodayhry




