नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी कालांवाली से हेरोइन सहित कार सवार आरोपी काबू, अन्य मामले में मुख्य तस्कर पंजाब से काबू।।
नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी कालांवाली से हेरोइन सहित कार सवार आरोपी काबू, अन्य मामले में मुख्य तस्कर पंजाब से काबू।।

डबवाली-( पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस की टीमों ने 15 जून 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । सीआईए कालांवाली ने कार सवार आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया, जबकि थाना कालांवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे मुख्य तस्कर को पंजाब से काबू किया गया । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव कालांवाली में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली । तलाशी के दौरान कार चालक के कब्जे से 05.870 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में आरोपी चरणजीत सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । मामले की जांच जारी है और इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी के आपराधिक रिकार्ड जांचने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चरणजीत सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में नशा तस्करी, गैर इरादतन हत्या, लड़ाई-झगड़े व चोरी के संबंध में 05 अभियोग पहले से दर्ज हैं । इसी क्रम में प्रबंधक थाना कालांवाली उप नि. विजय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने थाना कालांवाली में दर्ज हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी गुरमीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । इस संबंध में दिनांक 18.04.2026 को थाना कालांवाली पुलिस टीम ने असीर रोड़ कालांवाली से आरोपी शन्टी सिंह को 06.400 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जो जांच के दौरान आरोपी शन्टी सिंह से इस हेरोइन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे यह हेरोइन आरोपी हरबंश सिंह ने ही सप्लाई की थी । जो उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हरबंस सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया । जो मामले की गहन जांच के दौरान इस हेरोइन स्पलाई चेन से जुड़े आरोपी गुरमीत सिंह का नाम सामने आया । जो उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी गुरमीत सिंह को पंजाब से काबू कर लिया । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी गुरमीत सिंह के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के संबंध में एक अभियोग थाना कालांवाली में दर्ज है । इसके अलावा भी आरोपी पर पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या व चोरी के संबध में दो अभियोग पहले से दर्ज है । डबवाली पुलिस युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है । नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के सेवन, तस्करी संबंधी किसी भी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, नजदीकी थाना, चौकी व डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




