Uncategorized
Trending

दीपक मंगला बने भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रशिक्षण अभियान प्रमुख II

दीपक मंगला बने भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रशिक्षण अभियान प्रमुख II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला को प्रदेश प्रशिक्षण अभियान प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा की गई है। नियुक्ति पत्र जारी होते ही प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा हरियाणा के आधिकारिक वेरिफाइड फेसबुक पेज पर जैसे ही नियुक्ति पत्र सार्वजनिक हुआ, वैसे ही दीपक मंगला को बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। #newstodayhry @newstodayhry

दीपक मंगला लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और:-

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पलवल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि दीपक मंगला के नेतृत्व में प्रदेश प्रशिक्षण अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके अनुभव का लाभ पूरे हरियाणा के भाजपा संगठन को मिलेगा और प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से संगठन और अधिक मजबूत होगा। राजनीतिक जानकार भी इस नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा दीपक मंगला पर जताया गया विश्वास संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यक्षमता को दर्शाता है। #newstodahry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button