लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने दिया प्रेरणादायक संदेश।।
लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने दिया प्रेरणादायक संदेश।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में निर्जला एकादशी के अवसर पर जरूरतमंद लोगो को 51 ठण्डे पानी के कैम्पर एवं झंूथरा धर्मशाला के बाहर श्री विवेक आश्रम धाम के स्वर्गीय गुरू जी श्री फूसाराम जी बालब्रहमचारी की याद में ठण्डे पानी एवं शरबत छबील के अवसर पर बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की कृपा से यह व्रत जीवन मंें सुख, समृद्धि और शांति लाता है। श्री साहुवाला ने कहा कि भगवान भाव के भूखे है। इसलिए श्रद्धा और सच्चे मन से किया गया व्रत ही फलदायी होता हैं तथा यह व्रत हमें आत्मसंयम, संकल्प शक्ति और त्याग का पाठ पढ़ाता हैं। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में पड़ने के कारण इस दिन जल दान, शरबत, पानी के कैम्पर, पंखा, छाता, फल, अन्न, वस्त्र दान करने का विशेष महत्त्व हैं तथा प्याउ लगवाना भी बहुत पुण्य का काम माना जाता हैं। उन्होंने कहा कि यह सबसे कठोर और पुण्यदायी एकादशी मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन भक्त बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखते है और इस एक व्रत को करने से मनुष्य को वर्षभर के सभी एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता हैं। उन्होंने कहा कि यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित हैं तथा इस दिन व्रत रखने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस अवसर पर राधेश्याम तलवाड़िया, मुकेश गोयल, राज कुमार साहुवाला, प्रेम साहुवाला, रोहित शर्मा, दीपक गर्ग, मनोज शिम्पा, कालू राम सेवादार एवं अन्य उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




