हिसार पुलिस की साइबर सेल ने बरामद किए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन, पुलिस अधीक्षक ने मालिकों को किए सुपुर्द।।
हिसार पुलिस की साइबर सेल ने बरामद किए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन, पुलिस अधीक्षक ने मालिकों को किए सुपुर्द।।

हिसार-(अमित कुमार):– पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार आमजन की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस की साइबर सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने के बाद साइबर सेल की टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर सभी नागरिकों ने हिसार पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके। हिसार पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




