Haryana
Trending

एसपी हिसार ने जिला के सभी थाना, चौकियों, इकाइयों एवं पुलिस लाइन में तैनात केयरटेकरों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।।

एसपी हिसार ने जिला के सभी थाना, चौकियों, इकाइयों एवं पुलिस लाइन में तैनात केयरटेकरों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार ने आज जिला हिसार के सभी थाना, चौकियों, विभिन्न पुलिस इकाइयों तथा पुलिस लाइन में तैनात केयरटेकरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पुलिस परिसरों, भवनों एवं सरकारी संपत्ति के रखरखाव, स्वच्छता तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी केयरटेकरों को निर्देश दिए कि थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में स्वच्छता, रखरखाव एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, फर्नीचर, विद्युत उपकरणों, जल आपूर्ति व्यवस्था एवं अन्य संसाधनों का नियमित निरीक्षण एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि पुलिस कर्मचारियों एवं आमजन को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। एसपी हिसार ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की मरम्मत अथवा आवश्यक कार्य की जानकारी समय पर संबंधित अधिकारियों को दी जाए तथा उपलब्ध संसाधनों का सही एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग किया जाए। उन्होंने पुलिस परिसरों में साफ-सफाई, हरियाली एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक में केयरटेकरों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा पुलिस विभाग की संपत्तियों के संरक्षण एवं रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button