Haryana
Trending

लिंगानुपात सुधार व एचपीवी वैक्सीन के प्रति मीटिंग में किया जागरूक ll

लिंगानुपात सुधार व एचपीवी वैक्सीन के प्रति मीटिंग में किया जागरूक ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-गांव कंवरपुरा में पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार व एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता डा. रविंद्र एमओ ने की। इस मीटिंग में डा. गीतिका सीएचओ, एएनएम रीना रानी, एमपीएचडब्ल्यू जनक, आशा व आंगनवाड़ी वर्कर्स के साथ-साथ गांव के सरपंच, पंचायत मैंबर, आरएमपी डॉक्टर, एएनसी तथा महिलाओं ने भाग लिया। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस मौके पर डा. रविंद्र ने कहा कि कभी लिंगानुपात में अव्वल रहने वाला सिरसा आज लिंगानुपात में लगातार पिछड़ता जा रहा है। गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने होंगे। सभी ने संकल्प लिया कि वे लिंगानुपात में सिरसा को फिर से नंबर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ एचपीवी वैक्सीन के प्रति भी जागरूक किया गया। डा. रविंद्र ने बताया कि सरवाइकल कैंसर आमतौर पर मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) से जुड़ा होता है, एक संक्रमण जिसे योनि, मौखिक, या गुदा जोखिम और त्वचा से त्वचा संपर्क के माध्यम से यौन रूप से स्थानांतरित किया जा सकता है। सरवाइकल कैंसर दुनिया भर में बढ़ रहा है, लेकिन एचपीवी वैक्सीन प्राप्त करके इसे रोका जा सकता है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button