महाशिवरात्रि पर सनातन धर्म मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब ll
महाशिवरात्रि पर सनातन धर्म मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-श्री सनातन धर्म सभा (मंदिर) सिरसा द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर अटूट जलधारा का आयोजन किया गया। सुबह 6:00 बजे से शहर के गणमान्य लोगों द्वारा जोड़े सहित रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से अशोक बांसल व उनकी धर्मपत्नी, जय गोविंद गर्ग एडवोकेट व उनकी धर्मपत्नी, सुरेंद्र बांसल एडवोकेट व उनकी धर्मपत्नी, अशोक तलवाड़िया एडवोकेट व उनकी धर्मपत्नी, सुरेश वत्स व उनकी धर्मपत्नी, बजरंग पारीक व उनकी धर्मपत्नी ने रुद्राभिषेक करवाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा शहर के अनेकों धर्म प्रेमियों ने इस आयोजन में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तथा यह सिलसिला सारा दिन चलता रहा। इसके अतिरिक्त सभा द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनेकों धर्म प्रेमियों, श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भी अपनी सेवाएं इस आयोजन में दी व भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष आर. पी. शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष नवीन केडिया व सचिव सुरेश वत्स ने इस महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी तथा सभी धर्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। वहीं कल से हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे कावड़ियों का सनातन धर्म मंदिर में तांता लगा हुआ है। मंदिर कमेटी की ओर से कावड़ियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र बांसल एडवोकेट अध्यक्ष श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय व बजरंग पारीक प्रबंधक ने महाविद्यालय के अध्यापकगण व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। @newstodayhry #newstodayhry




