Haryana
Trending

हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और एकता का संदेश :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और एकता का संदेश :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हर घर तिंरगा अभियान देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है और राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाता है जो हमारे स्वाभिमान की पहचान है तथा यह हमें अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करता है। ये शब्द लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ पटटी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तिरंगे को केवल संस्थागत कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर हर व्यक्ति के घर तक पहुँचाना है तथा यह अभियान नागरिकों और राष्ट्रध्वज के बीच एक व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है जो हम अपने घर पर तिरंगा फहराते है तो यह न केवल हमारी देशभक्ति को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है और पूरे देश में देशभक्ति का जोश देखने को मिलता है। श्री साहुवाला ने कहा राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुँचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जो हमारी पहचान, स्वतंत्रता और एकता का भव्य उत्सव है, जो तिरंगे की भावना से ओत-प्रोत है। जो केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आकांक्षाओं का जीवंत प्रतिनिधित्व है उन्होंने कहा यह अभियान भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 2022 में शुरू किया था। जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा होती है और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा यह तिरंगा देश की शक्ति और साहस, शांति और सत्य तथा वृद्धि और शुभता का प्रतीक है। श्री साहुवाला ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र का भेद मिट जाता है और सभी लोग एक ही ध्वज के नीचे एक साथ चलते है जो विविधता में एकता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक दिन का आयोजन नहीं है बल्कि यह हमें याद दिलाती है कि देश की रक्षा और प्रगति भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें जोड़ती है, हमें गर्व करना सिखाती है और हमें देश के लिए कुछ-न-कुछ करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे हाथों में तिरंगा रहेंगा तथा दिलों में देशभक्ति रहेगी तब तक भारत दुनिया में सबसे उंचा रहेंगा। इससे पूर्व कुसुम व नीलम में मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला समाजहित में कार्य कर रहे है, जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है तथा सभी ने मिलकर “जय हिन्द” के नारे लगाए। इस अवसर पर जानवी, हीना, अंजली, नंदनी, काजल, कविता, अमनदीप, रेखा, नीलम, कुसुम, सिमरन तथा प्रवीन उपस्थित थे। @newstodahry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button