Haryana
Trending

बुलेट से पटाखे बजाना पड़ा महंगा ll

बुलेट से पटाखे बजाना पड़ा महंगा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी ने आज ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बुलेट से पटाखे बजाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पटाखे बजाते हुए बुलेट को रुकवाया। जांच में बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और साइलेंसर भी निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया। पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये का चालान कर बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया।जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस की टीम स्टेडियम के बाहर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटाखे बजाते हुए वहां पहुंचे। ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बाइक को रुकवाकर कागजात मांगे, लेकिन युवक बाइक से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।पुलिस जांच में बुलेट पर नंबर प्लेट नहीं लगी मिली। वहीं, बाइक में लगा साइलेंसर भी निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये का चालान काटते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया।चालान की कार्रवाई के दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों से बहस भी की और कथित तौर पर रिश्तेदार तथा पिता के पद का हवाला देकर कार्रवाई से बचने का दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि ट्रैफिक थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया कि कानून सभी के लिए बराबर है। किसी की पहचान या रिश्तेदारी के आधार पर नियमों में छूट नहीं दी जाएगी।ट्रैफिक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button