कालांवाली में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस।।
कालांवाली में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस।।

कालांवाली-(पवन शर्मा ):- कालांवाली के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, डीएसपी ललित कुमार, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, एसएचओ देवीलाल सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे। मुख्यातिथि चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आज देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और हरियाणा सरकार भी विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का पहिया किसान, गरीब, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। किसानों के हितों, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं खेलों में आगे बढऩे तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में देश की स्वतंत्रता की शताब्दी के समय भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लिए आज से ही सामूहिक प्रयास करने होंगे। समारोह में पुलिस एवं अन्य टुकड़ियों ने अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत और प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




