विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण ll
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण ll

ऐलनाबाद – (दीपक शिला ) ऐलनाबाद की अतिरिक्त अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में किसान कल्याण प्राधिकरण की एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि चेयरमैन राजपाल बैनीवाल ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी भी ली। समारोह में पुलिस, एनसीसी तथा अन्य टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन राजपाल बैनीवाल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अनगिनत वीरों का योगदान रहा है। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों में शामिल है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2026-27 में लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक प्रगति कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र—तीनों के संतुलित विकास का परिणाम है। आज हरियाणा की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही विनिर्माण और कृषि क्षेत्र भी प्रदेश की आर्थिक शक्ति के मजबूत आधार हैं। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक विकास के साथ-साथ निवेश बढ़े, नए उद्योग स्थापित हों, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों की आय बढ़े और प्रदेश के हर क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित हो। इस अवसर पर एसडीएम पारस भागोरिया, तहसीलदार शुभम, मार्केट कमेटी के चेयरमैन भगवान सिंह कंबोज, निताशा राकेश सिहाग, भूरा राम डूडी, नरेश कटारिया, रवि, राजीव वधवा, वेद प्रिय गुप्ता, गजानंद स्वामी, जतिंद्र शर्मा, चंद सोनी सहित भारी संख्या में आमजन व स्कूल विद्यार्थी मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry




