Haryana
Trending

जनरल स्टोर चोरी मामले में दूसरा आरोपी काबू, एक अन्य साथी की तलाश जारी ll

जनरल स्टोर चोरी मामले में दूसरा आरोपी काबू, एक अन्य साथी की तलाश जारी ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने जनरल स्टोर में चोरी की वारदात में संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणी सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी साहुवाला, जिला सिरसा के रूप में हुई है। एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि रानियां निवासी रिंकू पुत्र प्यारे लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 8 अगस्त की रात अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचने पर ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर गल्ले से करीब सात हजार रुपये की नकदी तथा हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था। शिकायत के आधार पर थाना रानियां में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मणी सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना रानियां पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल एक अन्य साथी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस चोरी की गई नकदी और सामान की बरामदगी के प्रयास भी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button