पुलिस-जन सहयोग की मिसाल: समाजसेवी ने हिसार पुलिस को भेंट की मारुति ईको गाड़ी ll
पुलिस-जन सहयोग की मिसाल: समाजसेवी ने हिसार पुलिस को भेंट की मारुति ईको गाड़ी ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए समाजसेवी जीत, आर्य नगर की ओर से हिसार पुलिस को एक मारुति ईको गाड़ी भेंट की गई। इस वाहन का उपयोग हिसार पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने समाजसेवी द्वारा पुलिस को वाहन उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस-जन सहयोग से कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
एसपी हिसार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना पड़ता है। ऐसे में पुलिस को उपलब्ध कराया गया यह वाहन पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, क्षेत्र में गश्त तथा कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों में उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। आमजन का सहयोग पुलिस का मनोबल बढ़ाता है और अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिसार पुलिस भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर जनसुरक्षा को मजबूत करने के लिए कार्य करती रहेगी।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि “पुलिस को संसाधन उपलब्ध कराने की यह पहल समाज और पुलिस के बीच मजबूत होते विश्वास का प्रतीक है। जन सहयोग से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ती है और इसका सीधा लाभ आमजन की सुरक्षा को मिलता है।”
हिसार पुलिस की ओर से समाजसेवी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई। @newstodayhry #newstodayhry




