एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई—11.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार ll
एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई—11.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल हिसार ने एक आरोपी को 11.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने बताया कि एएसआई उपेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गांव पीरांवाली क्षेत्र में गश्त एवं अपराध तथा नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंग्रेज उर्फ विजय पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव पीरांवाली को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 11.13 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




