आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान ll
आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को खंड माधोसिंघाना के सभी 212 आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा गया। उप निदेशक डा दर्शना सिंह ने बताया कि इस अभियान में खंड की सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। सभी केंद्रों पर लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। मेले के दौरान बच्चों और महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ, खेल, पोषण संबंधी जानकारी, आंगनवाड़ी की सभी योजनाओं के बारे में जागरूकता, रेसिपी कॉम्पिटिशन और स्लोगन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुपरवाइजर सुष्मिता के नेतृत्व में गाँव चामल और खैरेका में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबंधित गांवों के सरपंच व आमजन ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। @newstodayhry #newstodayhry




