चौधरी देवीलाल जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर ll
चौधरी देवीलाल जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर बीते शुक्रवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में जाट धार्मशाला सभा के तत्वावधान में उन्हें श्रद्धांजलिस्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले जाट धर्मशाला सभा के प्रधान मोहनलाल झोरड़ व उपप्रधान रामजीलाल ने स्व. चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभाध्यक्ष मोहनलाल झोरड़ व उपाध्यक्ष रामजीलाल ने संयुक्त रूप से कहा कि चौधरी देवीलाल ने सदैव किसान, कमेरे, शोषित समाज को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया। किसानों के कर्ज माफ करने से लेकर बुजुर्गों के लिए मासिक पेंशन का प्रबंध करना, घुमंतु जाति के बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से उन्हें प्रतिदिन एक रुपया देना, देवीरूपक योजना के तहत जच्चा बच्चा के लिए कल्याणकारी योजना बनाकर अमलीजामा पहनाने सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं को सिरे चढ़ाया जिसका लाभ आज भी समाज का शोषित वर्ग उठाकर अब समाज में अच्छी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभा के अपने अन्य सभी गणमान्यजनों हरिसिंह चाहर, अजय सिंह झोरड़, सुरेंद्र नुहियां, सन्नी खीचड़, जयवीर चाडीवाल, अभय गोदारा, सुधीर हुड्डा, महेंद्र कूकणा, प्रताप भरोखां, विनोद ढिल्लों, विनोद बेनीवाल दड़बा, शीशपाल झोरड़, विनोद रोज व अजायब सिंह गिल्लांखेड़ा के साथ सदैव उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपरोक्त सभी ने आयोजन में अपना भरपूर योगदान भी दिया। बाद में नागरिक अस्पताल से डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी व शिवशक्ति ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. आरएम अरोड़ा की टीम ने 100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया। रक्तदानियों में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, राजकीय नेशनल कॉलेज व अन्य गांवों से आए गणमान्यजन मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry



