Uncategorized
Trending
कुरुक्षेत्र के LNJP हॉस्पिटल में नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया काबू,निशानदेही के लिए लेकर आई हॉस्पिटल।।
कुरुक्षेत्र के LNJP हॉस्पिटल में नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया काबू,निशानदेही के लिए लेकर आई हॉस्पिटल।।

- कुरुक्षेत्र – (संगीत गीत) :- जिला कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में तैनात कंसलटेंट डॉक्टर डॉ. शैलेन्द्र कुमार शैली पर नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली को गिरफ्तार कर लिया है और डॉक्टर को निशानादेही के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में लेकर आई है। वही आपको बता दे कि इस मामले में थाना यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में एफआईआर नंबर 0251 दर्ज की गई है। शिकायत लड़की के पिता ने दी थी,जिसमें डॉक्टर पर POCSO एक्ट 2012 की धारा 6 और 10 के तहत केस दर्ज हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आदेश जारी कर डॉ. शैली की सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दीं थी।गौरतबल है कि जिला कुरुक्षेत्र में लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक (LNJP) अस्पताल में एक 14 साल लड़की से रेप का मामला सामने आया था। अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर शेलेन्द्र शैली पर रेप करने का आरोप लगा था। आरोप यह भी था कि इसी डॉक्टर ने पहले नाबालिग काे एडमिट किया और उसके साथ अपने OPD कमरा नंबर 426 में मल्टीमल टाइम रेप किया।। #newstodayhry @newstodayhry