PUNJAB
Trending

मेडिकल स्टोरों की आड़ में अवैध गतिविधियों व मेडिकल नशे पर सख्त एक्शन।।

मेडिकल स्टोरों की आड़ में अवैध गतिविधियों व मेडिकल नशे पर सख्त एक्शन।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डबवाली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं ड्रग विभाग द्वारा मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित एक मेडिकल संचालक को काबू कर मामला दर्ज किया गया व मेडिकल को सीज किया गया ओर साथ ही एक अन्य मेडिकल संचालक को ड्रग विभाग की ओर से नोटिस देकर कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक थाना सदर उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार तथा नागरिक अस्पताल डबवाली के एएसएमओ डॉ. हरसीमिरन सिंह की संयुक्त टीम द्वारा आज गांव नीलियांवाली स्थित आर.के. मेडिकल का निरीक्षण किया गया । जांच के दौरान मेडिकल संचालक रवि कुमार द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियां किए जाने की जानकारी मिली । टीम द्वारा उससे आधुनिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने संबंधी आवश्यक योग्यता एवं वैध पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका । मामले की जांच उपरांत उसके विरुद्ध भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की धारा 15(2) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318 सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज किया गया ओर मेडिकल को सीज कर दिया गया है इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल तथा सुनील कुमार डीसीओ सिरसा की संयुक्त टीम द्वारा मंडी डबवाली स्थित गंगा मेडिकल पर भी छापेमारी की गई । जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से नशे में प्रयुक्त होने वाली टेपेन्टाडोल की 40 गोलियां बरामद हुईं, । इस संबंध में मेडिकल संचालक राम दत्त को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ड्रग कंट्रोल अधिकारी, सिरसा द्वारा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एवं परमिट रद्द करने तथा प्रतिष्ठान को सील किए जाने संबंधी सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। डबवाली पुलिस की अवैध गतिविधियों में शामिल मेडिकल संचालकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री तथा बिना वैधानिक अनुमति चिकित्सा संबंधी गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । उन्होंने मेडिकल संचालकों को सभी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पालन करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodyhry

Related Articles

Back to top button