कलम की ताकत, सत्य की आवाज़ और समाज के प्रति समर्पण को मिला सम्मान।।
कलम की ताकत, सत्य की आवाज़ और समाज के प्रति समर्पण को मिला सम्मान।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- लायंस कल्ब सिरसा अमर के उपप्रधान व इंडियन टैलेंट हंट फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन और न्यूज़ टुडे के मुख्य-सम्पादक कश्मीर कम्बोज को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों एंव जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मानद उपाधि ‘डॉक्टर‘ से सम्मानित किया गया । जिसके लिए लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहूवाला, अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीयध्यक्ष लायन इन्द्र गोयल, अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के पूर्व प्रधान भारत भूषण ऐलावादी, यंग इंडिया ऑर्गनेशन के प्रधान मोहित सोनी, कुलदीप फुटेला, अशोक वर्मा, सुरेंदर अरोड़ा, श्याम लाल शर्मा, राजेश सिंगला, अमर साहूवाला, गगन कम्बोज, आजाद सिंह, चेतन भठूरेवाला, हरभगवान मेहता, सुरेश गोयल, डॉ. विनोद गिरधर, विनोद कुमार बजाज, प्रदीप रहेजा, राहुल मेहता, संदीप गोयल, जगसीर मालवा व डॉ गुरजीत सिंह हरमन ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी l लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहूवाला ने कहा कि कश्मीर कम्बोज एक ईमानदार प्रमुख समाजसेवी कर्मठ कार्यकर्ता, दानवीर व जरूरतमंदों की सहायता करने वाला व्यक्ति है उनको मानद उपाधि ‘डॉक्टर’ मिलनी ही चाहिए जिनके वो हकदार है हमें आज बहुत खुशी हो रही है कि अब वो अपने नाम के आगे डॉक्टर कश्मीर कम्बोज लगाएंगे जिसके लिए में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ओर उम्मीद करता हूँ वो इसी तरह आने वाले समय में भी मानवता की सेवा करते रहेंगे जिससे जरुरतमंदों का भला होता रहेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




