बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत और संस्कारी बनाएगा यह समर कैंप ।।
बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत और संस्कारी बनाएगा यह समर कैंप ।।

ओढ़ां – ( गुरनैब दंदीवाल ):- प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी ओढ़ा पाठशाला में बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए 3 दिवसीय विशेष संस्कार एवं मोटिवेशनल समर कैंप का भव्य शुभारंभ ब्रह्माकुमार सुभाष भाई द्वारा किया गया। इस शिविर के पहले दिन काफी संख्या में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता की दौड़ और मोबाइल की लत से दूर हटाकर बच्चों में नैतिक मूल्यों, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का संचार करना है। पाठशाला शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बीके कमल दीदी व मनीषा बहन ने कहा कि आज के समय में बच्चे पढ़ाई के दबाव और डिजिटल गैजेट्स के कारण मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। इस कैंप में बच्चों को खेल-खेल में जीवन जीने की कला और नैतिक संस्कार सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सके। शिविर में शामिल होने आए बच्चों के माता-पिता ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की इस अनूठी पहल की सराहना की। अभिभावकों का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने और बच्चों को अपनी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने के लिए यह समर कैंप एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रहा है। बीके मनोज बहन ने बताया कि इस कैंप के समापन समारोह पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry