PUNJAB
Trending

क्रिकेट के चौके छक्के के साथ नशे को समाज से बाहर फेंकने की अपील-चकेरियां के मैदान में बच्चों संग उतरी कालांवाली पुलिस।।

क्रिकेट के चौके छक्के के साथ नशे को समाज से बाहर फेंकने की अपील-चकेरियां के मैदान में बच्चों संग उतरी कालांवाली पुलिस।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- एक ओर मैदान में बच्चों के बल्लों से चौके-छक्के निकल रहे थे, दूसरी ओर भविष्य को नशे से बचाने का संकल्प आकार ले रहा था । गांव चकेरियां के खेल मैदान में उस समय एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जब प्रबंधक थाना कालांवाली उप नि. विजय सिंह ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 26 जून “मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस” के उपलक्ष्य में 17 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि जो युवा खेलों को अपनाते हैं, वे नशे जैसी बुराइयों से स्वतः दूर रहते हैं। बच्चों को अपने समय का सदुपयोग खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक क्रिकेट खेला और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि खेल युवाओं को नई पहचान और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करते हैं।
प्रबंधक थाना ने उपस्थित युवाओं को “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” का संदेश देते हुए कहा कि विकसित और सशक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगी। डबवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की दिशा में जन जागरण अभियान निरंतर जारी है । इस दौरान प्रबंधक थाना कालांवाली ने अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो . न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button