Haryana
Trending

युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।।

युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।।

कैथल-( तरसेम सिंह):- रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले की जांच थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप व सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई जयपाल की टीम द्वारा करवाई करते हुए आरोपी गांव बेलेरखा निवासी रावल उर्फ राहुल तथा क्योड़क निवासी शेखर को काबू कर लिया गया है। एसएचओ थाना सदर एसआई कुलदीप ने बताया कि गांव क्योड़क निवासी सागर कि शिकायत अनुसार वह सन सिटी कैथल में सीवरेज बोर चलाने का कार्य करता है तथा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर साझा करता है। उसके ही गांव क्योड़क निवासी शेखर उसकी रीलों को लेकर उससे रंजिश रखता था और सोशल मीडिया पर उसे जान से मारने की धमकियां भी देता था। 12 जून की शाम वह अपने साथी अजय उर्फ बुल्ला के साथ मोटरसाइकिल पर तेल लेने जा रहा था। जब वे क्योड़क मुख्य मार्ग पर स्थित एक आवरब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से आई एक आई-20 कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार से गांव के क्योड़क निवासी संगम, अंकित, रोहन, रॉकी व शेखर गंडासी, डंडे और रॉड लेकर बाहर निकले। तभी 3 बाइकों पर सवार आए गांव क्योड़क निवासी अरुण, रोहित व अन्य 6-7 लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर गंडासी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी राहुल व शेखर उक्त वारदात में अन्य आरोपियों के साथ शामिल थे। आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button