Haryana
Trending

नशे के खिलाफ जागरूकता और पुनर्वास अभियान की एसपी ने की समीक्षा II

नशे के खिलाफ जागरूकता और पुनर्वास अभियान की एसपी ने की समीक्षा II

हिसार – ( अमित कुमार ) :- पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा आज जिला स्तर पर नशा मुक्ति अभियान एवं एनसीओआरडी (NCORD) गतिविधियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा नशे के विरुद्ध चल रही जागरूकता, पुनर्वास एवं उपचार संबंधी गतिविधियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से नशा पीड़ितों की देखभाल कर रहे केयर टेकरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के नशा पीड़ितों से लगातार संपर्क बनाए रखें, उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं व्यवहार में हो रहे सुधार की नियमित जानकारी लेते रहें तथा उन्हें नशा छोड़ने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों का समय-समय पर हालचाल पूछना उनकी काउंसलिंग करना तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना पुनर्वास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि नशा पीड़ितों को उपचार, दवाइयों एवं परामर्श सेवाओं का पूरा लाभ दिलाया जाए तथा उनके परिवारों को भी नशा मुक्ति अभियान से जोड़कर सहयोग प्राप्त किया जाए। इसके साथ ही नशा तस्करों एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन एवं आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। समाज के सहयोग से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर उन्हें स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button