थाना HTM पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार ll
थाना HTM पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास सहित संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना HTM हिसार पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है।थाना HTM हिसार के उप निरीक्षक राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय पुत्र पप्पू, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, गांव खपड़, जिला जींद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्राप्त शिकायत के अनुसार विक्रम उर्फ विक्रमजीत पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गली नं. 22, सूर्य नगर, हिसार पर वर्ष 2025 में सूर्य नगर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा घातक हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आई थीं। चिकित्सकीय राय एवं जांच के आधार पर थाना HTM हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।मामले की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शने के पक्ष में नहीं है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry




