रक्तदान शिविर में बना नया रिकॉर्ड, 77 यूनिट रक्तदान से बढ़ा सेवा का जज़्बा ll
रक्तदान शिविर में बना नया रिकॉर्ड, 77 यूनिट रक्तदान से बढ़ा सेवा का जज़्बा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारत नगर, गली नं. 1 सिरसा में स्व. लिछमा देवी पारीक की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डिपो प्रधान व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन स्व. लिछमा देवी के सुपुत्र विनोद कुमार पारीक पुत्र महावीर प्रसाद पारीक, निवासी गांव रिसालिया खेड़ा के परिवार द्वारा करवाया गया। शिविर में डा. दिनेश बगड़िया व टीम वरदान वर्ल्ड डोनेशन टीम, लाल बत्ती चौक सिरसा के सहयोग से कुल 77 यूनिट रक्तदान किया गया। चाहर ने बताया कि इससे पहले इसी गली में एसपी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक द्वारा आयोजित शिविर में 47 यूनिट रक्तदान हुआ था। समाज के सहयोग से अबकी बार यह संख्या बढ़कर 77 यूनिट हो गई है। मुख्य सेवक विजय बैनीवाल, कुलदीप गोदारा, ललित कुमार, पवन कुमार, रमेश गढ़वाल व सुमित सिंगला आदि ने शिविर में व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। उन्होंने भारत नगर के सभी साथियों को मानवता भलाई के इस कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि अगला लक्ष्य 100 यूनिट से अधिक रक्तदान का रखा जाए। चाहर ने शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, आयोजक परिवार, वरदान वर्ल्ड डोनेशन टीम व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रभात शर्मा, सन्नी स्वामी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




