महाशिवरात्रि पर गूंजा महादेव का जयकारा, बच्चों संग मनाया पावन पर्व:-स्वामी रमेश साहुवाला ll
महाशिवरात्रि पर गूंजा महादेव का जयकारा, बच्चों संग मनाया पावन पर्व:-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-महाशिवरात्रि का दिन प्रेम, विश्वास और अटूट समर्पण का प्रतीक है जहाॅं भक्त अपने जीवन में सुख-शांति के लिए महादेव से आर्शीवाद लेते है तथा भगवान शंकर को याद करने से जीवन में अंधकार दूर होता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली प्ले स्कूल जीनीयस के बच्चों के साथ मनाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सनातन धर्म के आदि प्रवर्तक है जिन्होंने योग, तंत्र, ध्यान समाधि के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा जहां गुरू शिष्य परम्परा शुरू होती है।
श्री साहुवाला ने कहा कि महाशिवरात्री के दिन भगवान शिव की पूजा करने से, अभिषेक करने से कष्ट दूर होते है, ग्रह दोष शांत होते है, जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है, जीवन में सफलता मिलती है, सुख-शांति और आनन्द मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति और परम्परा का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है जो लोगों को एकजुट करता है और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है। श्री साहुवाला ने कहा कि भगवान शिव निराकार सर्वव्यापी और परम संत है जिनका कोई आदि या अंत नहीं है तथा निराकार परमात्मा शिव जन्म-मरण से न्यारे है और वे देवों के भी देव महादेव है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर आओ हम संकल्प लें कि हम अपनी बुराईयों को समाप्त करेंगे तथा दुनिया के महान कार्य में सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत का सबसे पवित्र महीना अगर कोई है तो वह सावन का महीना हैं यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और सावन के प्रत्येक सोमवार और विशेषकर शिवरात्रि का दिन भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। शिवरात्रि वैसे तो साल में 12 बार आती है लेकिन सावन महीने की शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है और इसका महत्व सबसे अधिक माना जाता है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना और शिवरात्रि हमें त्याग, तपस्या और समर्पण का संदेश देते है जिस तरह शिव ने विष पीकर संसार की रक्षा की, उसी तरह हमें भी दूसरों की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन की ठंडी फुहारें, हरियाली और शिवभक्ति का माहौल मन को शांति देता है। इसलिए सावन शिवरात्रि केवल एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, भक्ति और प्रकृति से जुड़ने का अवसर है और यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा से किया गया छोटा सा जलअभिषेक भी भगवान को प्रसन्न करता है। इस अवसर पर नव्या गुप्ता, शीनू, नीलम रानी, जूही, पारूल सरदाना, राखी मित्तल, प्रिया शर्मा, मोनिका नागपाल, एम.डी. पार्थ गोयल, प्रिंसिपल सुमन भल्ला एवं अन्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




